
x
Delhi दिल्ली। भारत के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इरफान पठान का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 'सर्वश्रेष्ठ टीम' की बहस में मुंबई इंडियंस का पलड़ा चेन्नई सुपर किंग्स से भारी है। उन्होंने कहा कि मुंबई की टीम ने भारत को कई मैच-विनर खिलाड़ी दिए हैं।
पठान ने 'जियोस्टार' से कहा, "आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ टीम के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में से किसी एक को चुनना हमेशा से ही एक बहस का विषय रहा है। चेन्नई ने 2010 से आईपीएल खिताब जीतना शुरू किया था। उन्होंने 2010 और 2011 में लगातार दो खिताब जीते थे और ऐसा करने वाली वे पहली टीम बनी थीं। हालांकि, जब मुंबई इंडियंस ने 2013 से जीतना शुरू किया, तो वे हर दूसरे साल खिताब जीतते रहे। फिर उन्होंने 2019 और 2020 में लगातार दो बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की।"
इरफान पठान ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने भारतीय क्रिकेट को कई मैच-विनर दिए हैं। उन्होंने कहा, "मुंबई इंडियंस के बारे में जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, वह है उनका भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान। उन्होंने भारतीय टीम को जितने मैच विनर खिलाड़ी दिए हैं, वह वाकई काबिले-तारीफ है। आप ऐसा कैसे कर पाते हैं? पहला, आप अपनी फ्रेंचाइजी को बड़ा बनाते हैं। दूसरा, आपके पास जो टीम है, उसके साथ आप बेहतरीन नतीजे देते हैं। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के पास एक जबरदस्त टीम थी, जो आसानी से ट्रॉफी जीत सकती थी; लेकिन अलग-अलग कारणों से वे ऐसा नहीं कर पाए।
पठान ने कहा, "चेन्नई सुपर किंग्स के पास 4 भारतीय कप्तान नहीं हैं, जबकि मुंबई इंडियंस के पास हैं। इस लिहाज से—यानी एक टीम बनाने और किसी बड़े मकसद में योगदान देने के मामले में मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस ही आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ टीम है। मुझे पता है कि चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा यही कहेगी कि वे भी सर्वश्रेष्ठ हैं, क्योंकि उन्होंने भी 5 ट्रॉफी जीती हैं। इसमें कोई शक नहीं है। यह बहस हमेशा चलती रहेगी और यह एक जायज बहस भी है। हालांकि, मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस का पलड़ा इसलिए भारी है, क्योंकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को इतने शानदार क्रिकेटर और युवा प्रतिभाएं दी हैं।"
Tagsइरफान पठानमुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सआईपीएलसर्वश्रेष्ठ टीम बहसभारतीय क्रिकेटमैच विनर खिलाड़ीआईपीएल इतिहासक्रिकेट विश्लेषणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





