भारत

आईआरसीटीसी घोटाला मामला: राबड़ी देवी ने केस को दूसरे जज के पास ट्रांसफर करने की अर्जी दाखिल की

jantaserishta.com
24 Nov 2025 12:27 PM IST
आईआरसीटीसी घोटाला मामला: राबड़ी देवी ने केस को दूसरे जज के पास ट्रांसफर करने की अर्जी दाखिल की
x
नई दिल्ली: आईआरसीटीसी घोटाला मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में एक महत्वपूर्ण याचिका दाखिल की है। इस याचिका में उन्होंने मामले की सुनवाई कर रहे जज विशाल गोगने पर पक्षपात का आरोप लगाया है और अनुरोध किया है कि केस को किसी अन्य जज के पास स्थानांतरित किया जाए। राबड़ी देवी का कहना है कि जज पूर्व-नियोजित तरीके से केस को आगे बढ़ा रहे हैं और उनके प्रति न्यायिक दृष्टिकोण निष्पक्ष नहीं दिख रहा है। इसी कारण उन्होंने केस ट्रांसफर की मांग की है।
जज विशाल गोगने वर्तमान में आईआरसीटीसी घोटाला मामले में राबड़ी देवी, लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव समेत कई अन्य के खिलाफ आरोप तय किए जाने के बाद सुनवाई कर रहे हैं। यह मामला रेल होटल आवंटन में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है, जिसमें सीबीआई ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
इससे पहले भी राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू-राबड़ी को बड़ा झटका लग चुका है। 11 नवंबर को अदालत ने उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने दैनिक सुनवाई का विरोध किया था।
उनकी याचिका में अनुरोध किया गया था कि दैनिक सुनवाई को या तो स्थगित किया जाए या इस पर कुछ राहत दी जाए, लेकिन कोर्ट ने इसे मानने से इनकार कर दिया और कहा था, "यह याचिका सुनवाई योग्य, व्यावहारिक या न्यायोचित नहीं है।"
राबड़ी देवी की ओर से केस ट्रांसफर की मांग ने इस मामले को और पेचीदा बना दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि कोर्ट उनकी याचिका पर क्या फैसला देता है। क्या केस वास्तव में किसी और जज को सौंपा जाएगा या सुनवाई वहीं जारी रहेगी?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story