भारत

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान BRICS समिट 2026 के लिए भारत पहुंचे

jantaserishta.com
11 Sept 2026 2:22 PM IST
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान BRICS समिट 2026 के लिए भारत पहुंचे
x

नई दिल्ली: ब्रिक्स में शामिल होने के लिए ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन भी पहुंच गए हैं. उनका विमान पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस BRICS से पहले दिल्ली पहुंचे हैं.

BRICS Summit 2026 की तैयारियों को लेकर NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि ‘अतिथि देवो भव’ की भावना और विकसित भारत के विजन के साथ NDMC हमेशा तैयार रहता है. उन्होंने कहा कि G20, AI Summit हो या BRICS Summit, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDMC की टीम ने दिन-रात काम किया है. कुलजीत सिंह चहल के मुताबिक, शहर में करीब 20 फ्लावर बोर्ड लगाए जा रहे हैं और विभिन्न जगहों पर करीब 20 हजार गमले लगाए गए हैं. BRICS Summit से पहले दिल्ली को दीवाली की तरह रोशन किया गया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने BRICS Summit 2026 को लेकर कहा कि मंच तैयार है. उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत वैश्विक नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत करता है. अमित शाह ने कहा कि BRICS Summit में आपसी संबंधों को मजबूत करने, सहयोग को तेज करने और साझा समृद्धि बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श और कदम उठाए जाएंगे, ताकि दुनिया को बेहतर बनाया जा सके.
BRICS Summit 2026 में BRICS विमेंस बिजनेस अलायंस की फूड सिक्योरिटी चेयरपर्सन जैंडिले नोजिन्हले डेंगा ने भारत की BRICS अध्यक्षता की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी BRICS अध्यक्षता के दौरान जो भूमिका निभाई, उसके लिए वह दिल से आभार व्यक्त करती हैं. उन्होंने कहा कि बैठकों में हिस्सा लेने, रिपोर्ट्स सुनने और भारत की अध्यक्षता के दौरान हुए कामों के प्रभाव को देखने का अवसर मिला.
BRICS बिजनेस फोरम में ईरान के BRICS बिजनेस काउंसिल के चेयरमैन डॉ. माजिद घासेमी ने सदस्य देशों के बीच परिवहन और लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि BRICS देशों को साझा ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर, बंदरगाह और रेलवे कनेक्टिविटी में निवेश करना चाहिए. साथ ही मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म विकसित करने की जरूरत है. डॉ. घासेमी ने सदस्य देशों के बीच डिजिटल कस्टम्स दस्तावेजों समेत इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसपोर्ट डॉक्यूमेंट्स को आपसी मान्यता देने की भी बात कही.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story