भारत

इलाज कराने आए तजाकिस्तान के नागरिकों से ईरानी गिरोह ने उड़ाए 2 हजार डॉलर

jantaserishta.com
28 Aug 2023 11:30 AM IST
इलाज कराने आए तजाकिस्तान के नागरिकों से ईरानी गिरोह ने उड़ाए 2 हजार डॉलर
x
पुलिस अधिकारी बन कर 2000 डॉलर की ठगी कर ली।
नोएडा: तजाकिस्तान से नोएडा उपचार करने आए पांच लोगों से ईरानी गिरोह के लोगों ने पुलिस अधिकारी बन कर 2000 डॉलर की ठगी कर ली। पीड़ितों ने इस मामले में कोतवाली सेक्टर 126 पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तजाकिस्तान नागरिकों के फैसिलेटर व ट्रांसलेटर मोहम्मद महमूद ने पुलिस से शिकायत की है की उनके पांच क्लाइंट तजाकिस्तान से नोएडा स्थित जेपी अस्पताल में इलाज करने के लिए आए हैं। यह सभी एक होटल में ठहरे हुए हैं। शनिवार को पांचों जेपी अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के बाद अस्पताल से सेक्टर 135 की तरफ जा रहे थे। नोएडा एक्सप्रेसवे जाने वाली रोड पर पहुंचने पर एक कार उनके सामने आकर रूकी। कार में तीन लोग सवार थे। तीनों खुद को अधिकारी बात कर वीजा और पासपोर्ट चेक करने के लिए कहा। पांचों ने अपना पर्स निकालकर तीनों को चेक करने के लिए दे दिया।
दस्तावेज चेक करने के बाद बदमाशों ने वीजा और पासपोर्ट को सही बताते हुए पांचों को जाने की इजाजत दे दी। थोड़ी देर बाद जब विदेशी नागरिकों ने अपना पर्स खंगाला, तो उसमें रखे डॉलर गायब थे। एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story