भारत

भारत में 2 गिरफ्तार, पाक आतंकियों से संदिग्ध संबंधों के आरोप

jantaserishta.com
23 Jun 2023 9:01 AM IST
भारत में 2 गिरफ्तार, पाक आतंकियों से संदिग्ध संबंधों के आरोप
x
पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
अगरतला: त्रिपुरा पुलिस ने पाकिस्तान के आतंकियों के साथ संदिग्ध संबंधों के आरोप में ईरानी और बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किया है। त्रिपुरा की एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को एक ईरानी और एक बांग्लादेशी नागरिक को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने बुधवार को अगरतला के बाहरी इलाके अमातोली पुलिस स्टेशन के तहत असवानी बाजार क्षेत्र से ईरानी याकूब यजदानबख्श और बांग्लादेशी नागरिक शाहीन मंडल को गिरफ्तार किया था।
दोनों पुलिस को वैध पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज दिखाने में असफल रहे। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए। पुलिस को जब्त किए गए फोन से पाकिस्तानी आतंकवादी शिविरों की तस्वीरें मिलीं। ईरानी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह पहले थाईलैंड गया, फिर नेपाल और बांग्लादेशी घुसपैठिए के साथ अवैध रूप से बांग्लादेश के रास्ते भारत आया। अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, हम दोनों से पूछताछ कर रहे हैं और मामले की पूरी गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story