भारत

युद्ध के बाद संभल रहा ईरान: 60 दिनों में 80% एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर बहाली का लक्ष्य

SHIDDHANT
12 April 2026 10:02 PM IST
युद्ध के बाद संभल रहा ईरान: 60 दिनों में 80% एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर बहाली का लक्ष्य
x
Tehran तेहरान: हालिया संघर्ष में भारी नुकसान झेलने के बाद ईरान अब अपने ऊर्जा ढांचे को तेजी से पटरी पर लाने में जुट गया है। अमेरिका और इजरायल के हमलों से क्षतिग्रस्त रिफाइनिंग और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को बहाल करने के लिए सरकार ने अगले 1-2 महीनों में 70 से 80 प्रतिशत क्षमता बहाल करने का लक्ष्य तय किया है।
ईरान के डिप्टी ऑयल मिनिस्टर मोहम्मद सादिक अजीमीफर ने कि कई अहम ऊर्जा ढांचों पर मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। टेक्निकल टीमें दिन-रात काम कर रही हैं और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन को फिर से शुरू किया जा रहा है। अजीमीफर के मुताबिक, देश की महत्वपूर्ण लवन रिफाइनरी का एक हिस्सा अगले 10 दिनों के भीतर दोबारा चालू होने की उम्मीद है। इसके बाद अन्य रिफाइनरी यूनिट्स और सप्लाई नेटवर्क को धीरे-धीरे बहाल किया जाएगा।
सरकार का लक्ष्य है कि अगले 60 दिनों के भीतर ऊर्जा आपूर्ति प्रणाली को युद्ध से पहले के स्तर के करीब पहुंचा दिया जाए। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि पूरी तरह सामान्य स्थिति बहाल करने में समय लग सकता है, क्योंकि कई स्थानों पर भारी तकनीकी क्षति हुई है।
अमेरिका और इजरायल के हमलों ने ईरान के ऑयल और गैस सेक्टर को गहरा झटका दिया है, जिससे उत्पादन और सप्लाई दोनों प्रभावित हुए हैं। इसके चलते घरेलू जरूरतों के साथ-साथ निर्यात पर भी असर पड़ा है। इसके बावजूद, ईरान सरकार का कहना है कि वह तेजी से रिकवरी की दिशा में आगे बढ़ रही है और आने वाले हफ्तों में स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
Next Story