भारत

ईरान का बड़ा दावा, केशम द्वीप के ऊपर अमेरिकी MQ-1 ड्रोन मार गिराया

SHIDDHANT
6 Nov 2026 11:00 PM IST
ईरान का बड़ा दावा, केशम द्वीप के ऊपर अमेरिकी MQ-1 ड्रोन मार गिराया
x
अब तक 16 ड्रोन नष्ट करने का दावा
ईरान: इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा क‍िया क‍ि शुक्रवार को ईरान के केशम द्वीप के ऊपर एक अमेरिकी एमक्‍यू-1 ड्रोन को मार गिराया गया। यह इस तरह का 16वां ड्रोन है, जिसे नष्ट किया गया है। इस ड्रोन को आईआरजीसी (ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स) के नए एयर डिफेंस सिस्टम ने निशाना बनाकर नष्ट कर दिया।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने घोषणा की है कि केशम द्वीप के दक्षिणी हवाई क्षेत्र में एक और अमेरिकी एमक्‍यू-1 टोही और लड़ाकू ड्रोन को उसके नए उन्नत वायु रक्षा प्रणाली द्वारा रोककर मार गिराया गया है।
शुक्रवार को जारी एक बयान में आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग ने कहा कि यह 16वां एमक्‍यू-1 ड्रोन है, जिसे ईरान ने मार गिराने का दावा किया है। बयान के अनुसार, आईआरजीसी की सेनाएं अपनी खुफिया क्षमताओं और दुश्मन की हवाई गतिविधियों पर लगातार निगरानी की मदद से इन ड्रोन की उड़ानों और निगरानी अभियानों पर लगातार नजर रखती हैं।
आईआरजीसी ने कहा कि उसकी सेनाएं दुश्मन के हवाई मूवमेंट्स की लगातार निगरानी कर रही हैं और ऐसे ड्रोन की गतिविधियों को ट्रैक करने में सक्षम हैं। बयान में कहा गया कि इसी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर अमेरिकी एमक्‍यू-1 ड्रोन की पहचान की गई और उसे नए वायु रक्षा तंत्र की मदद से नष्ट कर दिया गया।
इससे पहले मंगलवार को भी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने देश के दक्षिणी हवाई क्षेत्र में तीन अमेरिकी ड्रोन पर कार्रवाई की थी। आईआरजीसी के मुताबिक, इनमें से दो ड्रोन एमक्‍यूएम-170 आउटलॉ थे, जिन्हें केश्म द्वीप के ऊपर रोका गया। तीसरा ड्रोन एमक्‍यू-9 रीपर था, जिसे होर्मुज स्‍ट्रेट के पूर्वी हिस्से के समुद्री क्षेत्र में मार गिराया गया।
Next Story