भारत
इकबालपुर साम्प्रदायिक हिंसा: NIA ने आरोपपत्र किया दाखिल
jantaserishta.com
15 March 2023 4:53 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को कहा कि उन्होंने कोलकाता में एक विशेष एनआईए अदालत के समक्ष इकबालपुर सांप्रदायिक हिंसा मामले में एक पूरक आरोपपत्र दायर किया है। मामला कोलकाता के इकबालपुर थाना क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हुई झड़प का है।
मोहम्मद जीशान अकबर उर्फ जीशान के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 147, 149, 152, 332, 352 और 436 के तहत पूरक आरोप पत्र दायर किया गया था।
एनआईए ने जनवरी में 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।
एनआईए ने अपने आरोपपत्र में कहा, जांच के दौरान यह पाया गया कि मोहम्मद जीशान अकबर ने अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर एक आपराधिक साजिश रची थी और उसने कोलकाता के भूकैलाश रोड नंबर 8 में हिंदू समुदाय के घरों व दुकानों पर देसी बम, पेट्रोल बम, डंडों और ईंट-पत्थर से हमला करने के इरादे से एक गैरकानूनी सभा जुटाई थी।
एनआईए ने आरोप लगाया कि भीड़ ने इलाके में बिजली की आपूर्ति बाधित कर दी और दंगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों को गली नंबर 8 में प्रवेश करने से रोक दिया।
उनकी चार्जशीट में कहा गया है, भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
Tagsएनआईएएनआईए आरोपपत्रइकबालपुर साम्प्रदायिक हिंसाहिंसाइकबालपुरNIANIA charge sheetIqbalpur communal violenceviolenceIqbalpur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





