भारत

आईपीएस विजय कुमार UP के कार्यवाहक DGP बनाए गए

jantaserishta.com
31 May 2023 10:17 AM IST
आईपीएस विजय कुमार UP के कार्यवाहक DGP बनाए गए
x
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1988 बैच के आईपीएस विजय कुमार को डीजी विजिलेंस, डीजी सीबीसीआईडी के साथ कार्यवाहक पुलिस महा निदेशक यूपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश को तीसरी बार कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक मिला है। शासन ने आईपीएस विजय कुमार को कार्यवाहक डीजीपी बनाया है।
विजय कुमार वर्तमान में डीजी विजिलेंस, डीजी सीबीसीआईडी के पद पर हैं। इस पद के साथ ही वह पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। 1988 बैच के आईपीएस विजय कुमार जनवरी 2024 में सेवानिवृत होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story