भारत

IPS तबादले: 12 अफसरों का हुआ ट्रांसफर, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Admin2
26 March 2021 12:35 PM IST
IPS तबादले: 12 अफसरों का हुआ ट्रांसफर, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
x
BREAKING NEWS

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। योगी सरकार ने करीब एक दर्जन से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। ए सतीश गणेश को वाराणसी और असीम अरुण को कानपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। वहीं, कई अन्य आईपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ है। एसएसपी वाराणसी अमित पाठक को गाजियाबाद एसएसपी/डीआईजी नियुक्त किया गया है।

अखिलेश कुमार मीणा व अनिल सिंह को वाराणसी, डीआईजी रेलवे पुष्पांजलि को नोएडा, मनोज कुमार और आकाश कुलहरि को कानपुर में अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त बनाया गया है। वहीं, पीयूष मोर्डिया को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।








Next Story