भारत

IPS ट्रांसफर, बॉर्डर रेंज में तैनात DIG बदले गए

Nilmani Pal
13 Jun 2026 6:54 AM IST
IPS ट्रांसफर, बॉर्डर रेंज में तैनात DIG बदले गए
x
पढ़े पूरी खबर

पंजाब। पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर मात्र 11 दिनों की पोस्टिंग के बाद DIG विवेक शील सोनी को बॉर्डर रेंज, अमृतसर से हटा दिया गया है. उनकी जगह IPS हरमनबीर सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है

पंजाब के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर ने सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद शुक्रवार 12 जून 2026 को चंडीगढ़ से एक आधिकारिक आदेश जारी करके बॉर्डर रेंज अमृतसर के डीआईजी पद पर तैनात वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक शील सोनी का महज 11 दिनों के अंदर तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है. सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस विवेक शील सोनी को बॉर्डर रेंज के पद से हटाने के बाद फिलहाल कोई नई तैनाती नहीं दी गई है. आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वह पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे और उनके आगामी पोस्टिंग आदेश बाद में अलग से जारी किए जाएंगे.

इस फेरबदल में जालंधर में डीआईजी पीएपी के रूप में कार्यरत आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह गिल को अमृतसर में विवेक शील सोनी के स्थान पर बॉर्डर रेंज की कमान सौंप दी गई है. आदेश पत्र के मुताबिक, संबंधित दोनों पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए निर्धारित स्थानों पर ड्यूटी ज्वाइन करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं.

Next Story