भारत
IPS रश्मि शुक्ला बनीं डीजी एसएसबी, फोन टैपिंग के लग चुके हैं आरोप
jantaserishta.com
3 March 2023 11:16 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र कैडर की चर्चित आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया है। वे सीआरपीएफ में एडिशनल डायरेक्टर जनरल की जिम्मेदारी निभा रही थी। 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र खुफिया विभाग की पूर्व प्रमुख रह चुकी हैं। वे इससे पहले फोन टैपिंग से जुड़े एक मामले में सुर्खियों में भी आईं थीं।
जानकारी के अनुसार पिछले महीने ही केंद्रीय कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने रश्मि शुक्ला के डायरेक्टर जनरल रैंक पर प्रमोशन को हरी झंडी दी थी। इसके बाद गुरुवार को उनकी पोस्टिंग एसएसबी में की गई है। वे अनीश दयाल सिंह की जगह लेंगी। केंद्र सरकार ने गुरुवार को अपने एक आदेश में ये जानकारी दी है।
1988 बैच और महाराष्ट्र कैडर की आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला एक तरफ फोन टैपिंग के आरोपों से घिरी रहीं हैं, तो वहीं उन्हें महाराष्ट्र में महिलाओं की सुरक्षा और बेहतरी के प्रति अपने समर्पण के लिए भी जाना जाता है। रश्मि शुक्ला को कई बड़े सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है।
बता दें कि रश्मि शुक्ला पर आरोप लगा था कि उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत, एनसीपी नेता एकनाथ खडसे सहित कुछ अन्य नेताओं का फोन टैप किया था। इस सिलसिले में कोलाबा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत भी दर्ज की गई थी। हालांकि एकनाथ शिंदे सरकार ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग को खारिज कर दिया था।
Tagsकेंद्र सरकारआईपीएस रश्मि शुक्लारश्मि शुक्लाफोन टैपिंगडीजी एसएसबीCentral GovernmentIPS Rashmi ShuklaRashmi ShuklaPhone TappingDG SSB
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





