
x
हैं चर्चित अधिकारी.
पूर्णिया: बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर शिवदीप लांडे ने अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। शिवदीप लांडे ने अचानक इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। शिवदीप लांडे ने फेसबुक पर लिखा, ‘मेरे प्रिय बिहार, पिछले 18 वर्षों से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी वर्षों में मैंने बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है। अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं। मैंने आज भारतीय पुलिस सर्विस से त्यागपत्र दिया है। परन्तु मैं बिहार में ही रहूंगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी।’
नहीं किया है। अटकलें उड़ रही हैं कि वो बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। बिहार में सिंघम जैसी छवि रखने वाले लांडे को लेकर अटकल है कि वो भारतीय जनता पार्टी या जन सुराज में शामिल हो सकते हैं। लेकिन जब तक खुद लांडे सामने आकर कुछ साफ ना करें, कोई भी चर्चा गलत साबित हो सकती है।
Tagsआईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडआईपीएसआईपीएस इस्तीफाशिवदीप लांड इस्तीफाIPS officer Shivdeep LandIPSIPS resignationShivdeep Land resignation
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





