भारत

आईपीएस अफसर ने शेयर किया वीडियो, कभी नहीं देखा होगा परीक्षा में ऐसा नकल करने वाला!

jantaserishta.com
21 Dec 2021 12:58 PM IST
आईपीएस अफसर ने शेयर किया वीडियो, कभी नहीं देखा होगा परीक्षा में ऐसा नकल करने वाला!
x

नई दिल्‍ली. सरकारी नौकरी (Government Job) पाने के लिए आज भी लोग हर तरह का जुगाड़ करने में लगे रहते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसे ही मुन्‍नाभाई का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है जो उत्‍तर प्रदेश सब इंस्‍पेक्‍टर (Uttar Pradesh Sub Inspector Exam) की परीक्षा के लिए नकल का गजब का जुगाड़ लगा रहा था. हालांकि पुलिस ने मेटल डिटेक्टर की मदद से आरोपी को नकल करते पकड़ लिया. पुलिस ने जब इस मुन्‍नाभाई से पूछा कि उसने नकल की सामग्री कहां पर रखी है और कैसे वो नकल कर रहा था तो उसने नकल करने की जो तरकीब दिखाई उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया है. ट्विटर पर वीडियो शेयर करने के साथ उन्‍होंने कैप्शन में लिखा है, #UttarPradesh mein Sub-Inspector की EXAM mein #CHEATING #nakal के शानदार जुगाड़.
इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जिस शख्‍स को नकल करने हुए पकड़ा गया है उसने अपने सिर पर बालों के ऊपर एक विग लगाई हुई थी. इस विग के अंदर से एक ईयरफोन का कनेक्‍शन दिया गया था. इस ईयर फोन के जरिए शख्‍स हर सवालों के जवाब दूर कहीं बैठे किसी शख्‍स से पूछ सकता था.
ये ईयर फोन इतने छोटे थे कि कान के अंदर ही जा चुके थे. ऊपर से देखने के बाद अंदाजा ही लगाया जा सकता था कि कान के अंदर ईयर फोन भी है. पुलिस ने मेटल डिटेक्‍टर की मदद से आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story