बाल-बाल बचे आईपीएस अफसर, एसपी की कार पर पलटा धान लदा ट्रक, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में कन्नौज से सोनभद्र चार्ज लेने आ रहे पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के साथ एक बहुत बड़ा हादसा टल गया. दरअसल, नवागत एसपी की गाड़ी पर धान लदा एक ट्रक अनियंत्रित हो कर पलट गया, जिससे एसपी और उनका ड्राइवर गाड़ी में ही फंस गए. जानकारी के मुताबिक दोनों को कोई चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए. हादसा मिर्जापुर देहात कोतवाली बरकच्छा पहाड़ी के पास हुआ, जहां एसपी की गाड़ी पर ट्रक पलटने और धान की बोरियां गिरने से गाड़ी का आगे वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर मिर्जापुर पुलिस पहुंची और एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





