भारत

नाइट क्लब में आईपीएस अधिकारी ने महिला से किया दुर्व्यवहार, मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का दिया भरोसा

jantaserishta.com
9 Aug 2023 4:45 PM IST
नाइट क्लब में आईपीएस अधिकारी ने महिला से किया दुर्व्यवहार, मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का दिया भरोसा
x
विधायक ने इस मुद्दे का उल्लेख किया।
पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को सदन को एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अधिकारी ने तटीय बागा-कलंगुट के एक नाइट क्लब में महिला से साथ दुर्व्यवहार किया था।
यह घटना कथित तौर पर सोमवार रात को हुई थी। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई ने विधानसभा में इस मुद्दे का उल्लेख किया। उन्होंने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई और निलंबित करने की मांग की। विजय सरदेसाई ने कहा, ''वह यहां (गोवा में) पिकनिक मनाने आए हैं, जो शराब पीने के बाद महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।''
उन्हें जवाब देते हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सूत्रों ने कहा कि अधिकारी की हरकत के बाद महिला ने दोस्तों के साथ मिलकर उससे मारपीट भी की। इस मामले में गोवा पुलिस विभाग ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story