भारत

IPS अफसर को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 6 माह से जेल में थे बंद

jantaserishta.com
14 March 2022 10:16 PM IST
IPS अफसर को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 6 माह से जेल में थे बंद
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से जमानत मिल गई है. आरोपी ठाकुर बीते 6 महीने से लखनऊ जेल में बंद थे.

अमिताभ ठाकुर पर बलात्कार के आरोपी सांसद अतुल राय को बचाने और पीड़िता के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र रच उसे खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है. इसी मामले में हजरतगंज पुलिस ने 27 अगस्त 2021 को ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
इस मामले में सोमवार को सुनवाई में लखनऊ हाईकोर्ट के जस्टिस राजीव सिंह की बेंच से आरोपी को जमानत दे दी गई. बता दें कि दुष्कर्म पीड़िता ने अमिताभ ठाकुर पर आरोपी बसपा सांसद अतुल राय को बचाने का आरोप लगाया था. साथ ही बाहुबली मुख्तार अंसारी के कहने पर पीड़िता के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने का भी आरोप लगाया था.
पीड़िता ने 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के बाहर अपने दोस्त के साथ खुद को आग लगा ली थी. इलाज के दौरान अस्पताल में दोनों की मौत हो गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story