भारत

IPS अफसर ने भेस बदलकर जुए के अड्डों पर मारा छापा, 2 जिलों से मंगाई गई फोर्स, एसपी को भी भनक नहीं

jantaserishta.com
24 Jun 2021 3:52 PM IST
IPS अफसर ने भेस बदलकर जुए के अड्डों पर मारा छापा, 2 जिलों से मंगाई गई फोर्स, एसपी को भी भनक नहीं
x

जांबाज़ IPS अधिकारी ने भेस बदलकर जुए के 4 अड्डों पर रेड मारी. 50 जुआर‍ियों सहित 35 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं. पकड़े गए जुआरियों में 2 रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी भी म‍िले. रेड के लिये 2 जिलों से पुलिस दल बुलाया गया.

महाराष्ट्र के वाशिम ज़िले के कारंजा शहर में अलग-अलग स्थानों पर खुले आम जुआ चलने की खबर अमरावती विभाग के IG चन्द्रकिशोर मीणा को मिली.
आईजी के मार्गदर्शन से कारंजा शहर में पिछले 5 दिनों से यवतमाल ज़िले के एडिशनल एसपी अनुराग जैन ने शहर के चप्पे-चप्पे पर भेस बदलकर जुए अड्डों की पूरी इन्फॉर्मेशन इकट्ठा की.
जांबाज़ IPS अधिकारी अनुराग जैन ने कारंजा शहर में एक ही समय शहर और शहर से कुछ दूरी पर चल रहे 4 जुए अड्डों पर छापा मारकर 50 जुआरियों को गिरफ्तार किया और 35 मोटरसाइकिलें जब्त कीं.
इस छापे के लिए अमरावती और पुसद की पुलिस की सहायता ली गई. ताज्जुब की बात है कि जिले के एसपी को इस रेड की खबर नहीं दी गई. गौर करने वाली बात यह भी है कि स्थानीय थानेदार को शहर में खुलेआम चल रहे इन जुए के अड्डों की भनक क्यों नहीं लगी.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story