भारत

आईपीएस इकबाल प्रीत सिंह सहोटा होंगे पंजाब के नए DGP, जानें इनके बारे में...

jantaserishta.com
25 Sept 2021 2:08 PM IST
आईपीएस इकबाल प्रीत सिंह सहोटा होंगे पंजाब के नए DGP, जानें इनके बारे में...
x

चंडीगढ़: पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने के कुछ दिन बाद ही राज्य की पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है. आईपीएस अफसर इकबाल प्रीत सिंह सहोता को पंजाब का कार्यवाहक डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) बनाया गया है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री चरणचीत सिंह चन्नी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है.

दिनकर गुप्ता पंजाब के मौजूदा डीजीपी हैं. वे छुट्टी पर चले गए हैं. ऐसे मे अब इकबाल प्रीत सिंह सहोता को पंजाब का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है. सहोता 1988 बैच के आईपीएस अफसर हैं. उन्हें स्पेशल डीजीपी बनाया गया है.
इससे पहले मुख्यमंत्री चन्नी ने राज्य के मुख्य सचिव को बदल दिया. 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी को पंजाब का मुख्य सचिव बनाया गया है. उन्होंने विनी महाजन की जगह ली है. तिवारी इससे पहले जाब सरकार में कृषि और किसान कल्याण और प्रशासनिक सुधारों के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) के तौर पर तैनात थे.
मुख्य सचिव बदलने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि राज्य में जल्द ही डीजीपी को भी बदला जा सकता है. हालांकि, इस बारे में अभी तक सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है. सिर्फ दिनकर गुप्ता के छुट्टी पर जाने की वजह से इकबाल प्रीत सिंह को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है.
इससे पहले पंजाब में नए कैबिनेट गठन के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी पंजाब राजभवन पहुंचे. बताया जा रहा है कि पंजाब में मुख्यमंत्री चन्नी का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ले सकता है. काफी माथापच्ची के बाद मंत्रियों के नाम तय हो पाए हैं. चन्नी को मुख्यमंत्री बने 6 दिन हुए हैं और तब से वे तीन बार दिल्ली के चक्कर लगा चुके हैं. बताया जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में अमरिंदर गुट के 5 मंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story