IPS दीपांशु काबरा ने किया साझा, आपका दिल छू लेगा ये वायरल वीडियो

नई दिल्ली: किसी किताब को बस उसका ऊपरी कवर देख कर कभी नहीं आंकना चाहिए. इसका मतलब है कि हमें लोगों को उनकी जाति, धर्म, कपड़े, रंग या रूप के आधार पर नहीं आंकना चाहिए. किसी भी इंसान या चीज को बाहर से या ऊपर से देख कर उसके अंदर की मनोभावना का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. हो सकता है आप जिसे मामूली समझते हों, वो आपकी सोच से कहीं आगे का निकले. सोशल मीडिया पर वैसे तो तमाम तरह के वीडियोज (Viral Videos) अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस सोच को दर्शाने वाले वीडियो बहुत कम ही देखने को मिलते हैं. आजकल ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख कर आप भी शायद धोखा खा जाएंगे. इस वीडियो में एक शख्स सड़क किनारे पेंटिंग बना रहा होता है, जबकि एक महिला एंबुलेंस के शीशे पर सुंदर सी आकृति उकेड़ रही होती है.
We can never judge a book by its cover! pic.twitter.com/MaZq7vtzv2
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) February 8, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





