भारत
आईपीएस अरुण सिन्हा को दोबारा मिली SPG की कमान, पीएम की सुरक्षा की है जिम्मेदारी
jantaserishta.com
31 May 2023 5:38 PM IST

x
फाइल फोटो
जानें इनके बारे में...
नई दिल्ली: मोदी मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) निदेशक अरुण कुमार सिन्हा को अनुबंध के आधार पर दोबारा नियुक्त किया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी है।
भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) की कमान फिलहाल अरुण कुमार सिन्हा के हाथों में ही रहेगी। अरुण सिन्हा के रिटायरमेंट से एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। विशेष सुरक्षा समूह (SPG) के निदेशक अरुण सिन्हा को मंगलवार को केंद्र द्वारा एक कॉन्टैक्ट के आधार पर एक वर्ष के लिए फिर से नियुक्त किया गया है। वह 31 मई रिटायर हो रहे हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा मंगलवार को जारी एक आदेश के अनुसार, अरुण कुमार सिन्हा (1987 बैच के आईपीएस अधिकारी) को एसपीजी के निदेशक के रूप में एक वर्ष के लिए फिर से नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, "यह नियमों के अनुसार किया गया है। एक आईपीएस को केवल छह महीने के लिए विस्तार दिया जा सकता है। अगर किसी को इससे अधिक विस्तार दिया जाता है तो फिर एसपीजी नियमों में संशोधन करने की आवश्यकता होती है। इसलिए इसे दरकिनार करने के लिए अरुण कुमार सिन्हा को कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर फिर से नियुक्त किया गया है।" डीओपीटी के आदेश में कहा गया है, "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अरुण कुमार सिन्हा को उनकी सेवानिवृत्ति (31 मई) की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) अनुबंध के आधार पर फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।"
केंद्र सरकार मार्च ने साल 2016 में केरल कैडर के पुलिस अधिकारी सिन्हा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा करने वाले विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) का प्रमुख नियुक्त किया था। 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी, अरुण कुमार सिन्हा केरल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष सेवा और यातायात) रह चुके हैं। सीमा सुरक्षा बल में एक कार्यकाल के अलावा, सिन्हा ने अपना अधिकांश करियर राज्य में ही बिताया है और महिलाओं की सुरक्षा और अनिवासी भारतीय मामलों के प्रभारी रहे हैं। अरुण सिन्हा देश भर के पुलिस बलों से चुने गए लगभग 3,000 क्रैक कमांडो की टीम का नेतृत्व करते हैं। यह मंजूरी ऐसे समय में दी गई है जब एक सप्ताह पहले ही एसपीजी के लिए सरकार ने नए नियम जारी किए थे।
Tagsएसपीजीपीएम मोदीप्रधानमंत्री की सुरक्षाअरुण कुमार सिन्हाSPGPM ModiPrime Minister's SecurityArun Kumar Sinha
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





