
x
Delhi दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे लुक वुड का मानना है कि इस लीग का स्तर इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे करीब है। गुजरात टाइटंस के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है और इसमें खेलना उनका बचपन से सपना रहा था। वुड को गुजरात टाइटंस ने ऑक्शन में 75 लाख की बोली लगाते हुए टीम में शामिल किया है।
लुक वुड ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड के लिए खेलना उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है, लेकिन आईपीएल में खेलना भी उनके लिए बहुत खास है। वुड ने कहा कि उन्होंने दुनिया की कई टी20 लीग में हिस्सा लिया है, लेकिन आईपीएल का अनुभव अलग ही होता है। यहां के खिलाड़ी, पिच और मुकाबले का स्तर बाकी लीग से कहीं ज्यादा ऊंचा है।
लुक वुड ने माना कि आईपीएल में कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हैं और कभी-कभी अपने खेल से सबको चौंका देते हैं। उदाहरण के तौर पर उन्होंने युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा का जिक्र किया। वुड ने अशोक की तारीफ करते हुए उन्हें बेहतरीन टैलेंट बताया। गुजरात टाइटंस के साथ अपने अनुभव को लेकर वुड ने कहा कि टीम का माहौल बहुत अच्छा है। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल होते ही उन्हें अपनापन महसूस हुआ। फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों का अच्छे से ध्यान रखती है और हर चीज प्रोफेशनल तरीके से मैनेज की जाती है। इस वजह से खिलाड़ी मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह सहज महसूस करते हैं।
अपने खेल के बारे में बात करते हुए वुड ने कहा कि नई गेंद से स्विंग कराना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। बचपन से ही वह इस स्किल पर काम करते आ रहे हैं और अब यह उनकी आदत बन चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों में उन्होंने अपनी गेंदबाजी को और बेहतर किया है। वुड के अनुसार, उन्होंने खासतौर पर अपनी इनस्विंग यॉर्कर पर काफी मेहनत की है।
वुड ने बताया कि भारतीय पिचों को समझने में गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा उनकी काफी मदद कर रहे हैं। वुड ने कहा कि उन्होंने भारतीय सरजमीं पर ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है और वह परिस्थितियों से तालमेल बैठा रहे हैं। पावरप्ले में गेंदबाजी की रणनीति पर वुड ने कहा कि हर मैच और पिच के हिसाब से प्लान बदलता है। उन्होंने अर्शदीप सिंह और मिचेल स्टार्क का उदाहरण देते हुए बताया कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अक्सर शुरुआत में थोड़ी फुल लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं, ताकि स्विंग का फायदा उठाया जा सके।
Tagsआईपीएल 2026लुक वुडगुजरात टाइटंसतेज गेंदबाजइंटरनेशनल क्रिकेटआशीष नेहराटी20 लीगस्विंग गेंदबाजीयुवा खिलाड़ीपावरप्ले रणनीतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





