
x
मैच
Delhi दिल्ली: Punjab Kings और Mumbai Indians के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पहला झटका लग गया है। टीम ने 6.3 ओवर में 61 रन पर अपना पहला विकेट गंवाया। सलामी बल्लेबाज Ryan Rickelton शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। रिकल्टन को Azmatullah Omarzai ने प्रियांश आर्या के हाथों कैच कराया।
मुंबई की शुरुआत तेज रही और पावरप्ले में टीम ने बिना विकेट खोए 59 रन बनाए। रिकल्टन ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। उन्होंने मार्को यानसन और जेवियर बार्टलेट के ओवरों में बड़े शॉट लगाए।
दूसरी ओर Rohit Sharma शुरुआत में संघर्ष करते नजर आए, लेकिन बाद में उन्होंने भी रन गति बढ़ाई। रिकल्टन के आउट होने के बाद नमन धीर क्रीज पर आए हैं। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 200/8 का स्कोर बनाया था। टीम की ओर से प्रब्सिमरन सिंह ने 57 रन और अजमतुल्लाह उमरजई ने 17 गेंदों में 38 रन की तेज पारी खेली। मुंबई को जीत के लिए अब 81 गेंदों में 140 रन की जरूरत है।
Next Story





