IPL BREAKING: पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया

पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रविवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को बड़े स्कोर वाले मैच में पांच विकेट से शिकस्त दी। पंजाब ने जीत के लिए मिले 206 रन के लक्ष्य को छह गेंद शेष रहते पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।कप्तान फाफ डुप्लेसि ने 57 गेंद में 88 रन की पारी खेली। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 29 गेंदों में 41 रन बनाए। अनुज रावत 20 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। फिनिशर की भूमिका निभाते हुए दिनेश कार्तिक ने 14 गेंदों में 32 रन बनाए। पंजाब की ओर से सबसे किफायती गेंदबाजी राहुल चाहर ने की। उन्होंने चार ओवरों में 22 रन देकर एक विकेट लिया। मयंक अग्रवाल 24 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। शिखर धवन 29 गेंद में 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भानुका राजपक्षे 22 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। लिविंगस्टोन 19 रन ही बना सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





