भारत

IPL BREAKING: मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार, RCB ने 7 विकेट से हराया

jantaserishta.com
9 April 2022 11:29 PM IST
IPL BREAKING: मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार, RCB ने 7 विकेट से हराया
x
पढ़े पूरी खबर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 के 18वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 152 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे टीम ने 9 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए अनुज रावत ने 66 और विराट कोहली ने 48 रनों की पारी खेली।फाफ डु प्लेसिस ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई को रोहित शर्मा और ईशान किशन ने 26-26 रन बनाकर तेज तर्रार शुरुआत दी थी। मुंबई को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में 50 के स्कोर पर लगा। मगर अगले 12 रनों के अंदर मुंबई ने 4 और विकेट खो दिए। 50 पर पहला विकेट गिरने के बाद मुंबई का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 62 रन हो गया था। मुंबई को 6ठां झटका रमनदीप सिंह के रूप में लगा। तब ऐसा लग रहा था कि मुंबई 120 रन पर ही सिमट जाएगी, मगर सूर्यकुमार यादव को कुछ और ही मंजूर था। इस खिलाड़ी ने 68 रन की पारी खेलकर टीम को 151 के स्कोर तक पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। आरसीबी के लिए हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा ने 2-2 विकेट लिए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story