IPL BREAKING: लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को 6 विकेट से हराया

आईपीएल 2022 का 15वें मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के सामने 149 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे टीम ने 2 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए क्विंटन डी कॉक चमके जिन्होंने 80 रन की शानदार पारी खेली। वहीं आयुष बदोनी ने अंत में एक चौका और एक छक्का लगाकार टीम को जीत दिलाई। लखनऊ सुपर जाइंट्स इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ के अर्धशतक के दम पर लखनऊ के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा था। शॉ ने दिल्ली को तेज तर्रार शुरुआत देते हुए 34 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 61 रनों की तूफानी पारी खेली थी। दिल्ली को पहला झटका 8वें ओवर में 67 के स्कोर पर लगा था। शॉ का विकेट गिरने के बाद टीम लड़खड़ा गई। वॉर्नर 4 और पॉवेल 3 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ऋषभ पंत (39) ने इसके बाद सरफराज खान (36) के साथ रन बनाने का जिम्मा उठाया और टीम को 149 रनों तक पहुंचाया। लखनऊ ने आखिरी तीन ओवर में 19 रन खर्च करते हुए कसी हुई गेंदबाजी की। बिश्नोई को दो और गौतम को एक विकेट मिला।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





