IPL BREAKING: KKR की टीम हारी, DC ने 44 रनों से हराया

आईपीएल 2022 के 19वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 44 रनों से मात दी। दिल्ली की इस जीत में कुलदीप यादव और खलील अहमद चमके जिन्होंने क्रमश: 4 और तीन विकेट लिए। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ के अर्धशतक के दम पर 215 रन बनाए थे। इस स्कोर के सामने कोलकाता की पूरी टीम 171 रनों पर ही ढेर हो गई। केकेआर के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 54 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर ने 61 और पृथ्वी सॉव ने 51 रन बनाये। केकेआर के लिये सुनील नारायण ने 21 रन देकर दो विकेट लिये। पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ओपनिंग करने उतरे, जिन्होंने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले में 68 रन जोड़े। दिल्ली को उन्होंने 90 के पार पहुंचाया, लेकिन पृथ्वी शॉ 51 रन बनाकर आउट हो गए। डेविड वार्नर ने अर्धशतक जड़ा है। हालांकि, कप्तान रिषभ पंत 27 रन बनाकर आउट हो गए। ललित यादव एक रन बनाकर आउट हुए। चौथा विकेट रोवमैन पॉवेल के रूप में गिरा, जो 8 रन बना सके। डेविड वार्नर 61 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर ने छठे विकेट के लिए 20 गेंदों में शानदार 49 रन की साझेदारी की। शार्दुल ने 11 गेंदों में 29 रन और अक्षर ने 14 गेंद में 22 रन बनाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





