भारत

IPL BREAKING: दिल्ली कैपिटल्स ने KKR को 4 विकेट से से चटाई धूल, कोलकाता की लगातार पांचवी हार

jantaserishta.com
28 April 2022 11:16 PM IST
IPL BREAKING: दिल्ली कैपिटल्स ने KKR को 4 विकेट से से चटाई धूल, कोलकाता की लगातार पांचवी हार
x
बड़ी खबर

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2022 का 41वां मुकाबला खेला गया। दिल्ली ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हराकर इस सीजन अपनी चौथी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए हैं। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

केकेआर की तरफ से नितीश राणा ने सर्वाधिक 57 रन बनाये। केकेआर के लिये कुलदीप यादव ने तीन ओवर में 14 रन देकर चार विकेट, जबकि मुस्ताफिजुर रहमान ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिये। कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में ही दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट गए। फिंच 3, वेंकटेश 6, बाबा इंद्रजीत 6 और नरेन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। कप्तान श्रेयस अय्यर 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रसल बिना खाता खोले आउट हुए।

दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों में चार जीत और 8 अंकों के साथ 10 टीमों की तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि कोलकाता 9 मैचों में तीन जीत और छह अंकों के साथ आठवें नंबर पर है। कोलकाता की टीम को अपने पिछले पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story