
x
मैच
Delhi दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स (PBKS) की तेज शुरुआत के बाद अब टीम दबाव में दिखाई दे रही है। 13.5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 127 रन पर 5 विकेट हो गया है। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने एक बार फिर अहम विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया।
13.2 ओवर में शार्दुल ठाकुर ने सूर्यांश शेडगे को आउट कर पंजाब को बड़ा झटका दिया। शेडगे ने लेग साइड की ओर फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉर्ट मिडविकेट पर मौजूद राज बावा ने शानदार डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ लिया। सूर्यांश शेडगे 5 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें एक छक्का शामिल था। इसके बाद अजमतुल्लाह उमरजई क्रीज पर आए। उन्होंने आते ही एक चौका लगाकर रन गति बनाए रखने की कोशिश की। हालांकि मुंबई इंडियंस के गेंदबाज लगातार दबाव बनाए हुए हैं।
मैच के बीच के ओवरों में पंजाब ने तेजी से विकेट गंवाए। प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी के बाद टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने पहले प्रभसिमरन और फिर श्रेयस अय्यर को आउट कर मैच में वापसी कराई। इसके बाद राज बावा ने कूपर कॉनॉली को बोल्ड किया। अब पंजाब की नजर अंतिम ओवरों में बड़ा स्कोर खड़ा करने पर है, जबकि मुंबई इंडियंस की कोशिश पंजाब को 180 रन से नीचे रोकने की होगी।
Next Story





