
x
चुनाव के कारण IPL शेड्यूल प्रभावित
Delhi दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के कार्यक्रम पर आगामी विधानसभा चुनावों का असर पड़ सकता है। चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को आईपीएल के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ सकता है। दरअसल, असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होना है। इसी दिन के आसपास गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के तीन मुकाबले आयोजित किए जाने हैं। इन मैचों की तारीख 30 मार्च, 7 अप्रैल और 10 अप्रैल तय की गई है। चुनावी माहौल और सुरक्षा व्यवस्था के कारण इन मैचों को लेकर अब असमंजस की स्थिति बन गई है।
बीसीसीआई ने हाल ही में आईपीएल 2026 के शुरुआती चरण का शेड्यूल जारी किया था। पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने फिलहाल 12 अप्रैल तक के मुकाबलों की ही घोषणा की थी। इस दौरान कुल 20 मैच खेले जाने हैं। हालांकि अब चुनाव की तारीखें सामने आने के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि कुछ मैचों की तारीख या स्थान बदले जा सकते हैं। चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती और प्रशासनिक व्यस्तता के कारण बड़े खेल आयोजनों के संचालन में दिक्कतें आ सकती हैं।
सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई स्थिति की समीक्षा कर रहा है और जरूरत पड़ने पर गुवाहाटी में होने वाले मुकाबलों को किसी अन्य शहर में शिफ्ट किया जा सकता है या उनकी तारीखों में बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल बोर्ड की ओर से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन चुनाव कार्यक्रम को देखते हुए आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।
Tagsआईपीएल 2026बीसीसीआईविधानसभा चुनाव 2026असम चुनावबरसापारा स्टेडियमराजस्थान रॉयल्सआईपीएल शेड्यूलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





