भारत

IPL 2026 RR VS DC: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 194 का लक्ष्य

SHIDDHANT
17 May 2026 9:28 PM IST
IPL 2026 RR VS DC: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 194 का लक्ष्य
x
मैच
Delhi दिल्ली; आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में जबरदस्त वापसी करते हुए मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया। एक समय राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 14 ओवर में 160 रन पर 2 विकेट था और टीम 220 से ज्यादा रन की ओर बढ़ती नजर आ रही थी। लेकिन अंतिम छह ओवरों में दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट झटक लिए।
राजस्थान की शुरुआत तेज रही। यशस्वी जायसवाल ने पहले ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ तीन चौके लगाकर आक्रामक अंदाज दिखाया, लेकिन लुंगी एनगिडी ने अगले ही ओवर में उन्हें आउट कर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने पारी संभाली और 40 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
डेथ ओवरों में लुंगी एनगिडी दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने अंतिम ओवर में ध्रुव जुरेल को एलबीडब्ल्यू आउट कर राजस्थान की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। दिल्ली की टीम ने डीआरएस का भी शानदार इस्तेमाल किया और अहम मौकों पर फैसले अपने पक्ष में करवाए। राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 193 रन ही बना सकी। एक समय विशाल स्कोर की ओर बढ़ रही टीम अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गिरने से दबाव में आ गई। अब दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य मिला है।
Next Story