भारत

IPL 2026 RR VS DC : होमग्राउंड में दिल्ली की बड़ी जीत

SHIDDHANT
17 May 2026 11:32 PM IST
IPL 2026 RR VS DC : होमग्राउंड में दिल्ली की बड़ी जीत
x
दिल्ली कैपिटल्स 5 विकेट से जीती
Delhi दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अंतिम ओवरों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 12 गेंदों पर 19 रन की जरूरत थी और टीम ने 17वें ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी कर मैच को पूरी तरह रोमांचक बना दिया।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से 17वें ओवर में डोनोवन फरेरा को गेंदबाजी सौंपी गई, लेकिन यह फैसला महंगा साबित हुआ। इस ओवर में डेविड मिलर और अक्षर पटेल ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए 16 रन जोड़ दिए। मिलर ने एक शानदार छक्का लगाया, जबकि अक्षर पटेल ने भी बड़े शॉट खेलकर रन गति को बनाए रखा। इस ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स की जीत की उम्मीदें और मजबूत हो गईं।
इससे पहले 16वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स को बड़ी सफलता मिली थी। जोफ्रा आर्चर ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट किया। स्टब्स ने स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सही से कनेक्ट नहीं हुई और यशस्वी जायसवाल ने डीप स्क्वायर लेग पर शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेज दिया। आर्चर ने अपने चार ओवर के स्पेल में 35 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
हालांकि उसी ओवर में अक्षर पटेल ने एक चौका लगाकर दबाव को कम किया और रन चेज को आगे
बढ़ाए
रखा। दूसरी ओर डेविड मिलर क्रीज पर टिककर तेजी से रन बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। अब मुकाबला पूरी तरह अंतिम चरण में पहुंच चुका है और दोनों टीमों के बीच जीत के लिए कड़ा संघर्ष जारी है। दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचती दिख रही है, जबकि राजस्थान रॉयल्स आखिरी ओवरों में मैच को बचाने की कोशिश में जुटी है।
Next Story