भारत

IPL 2026 RCB VS SRH : हैदराबाद ने बेंगलुरु को दिया 256 रन का लक्ष्य

SHIDDHANT
22 May 2026 9:26 PM IST
IPL 2026 RCB VS SRH : हैदराबाद ने बेंगलुरु को दिया 256 रन का लक्ष्य
x
मैच
Delhi दिल्ली: Sunrisers Hyderabad ने आईपीएल मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। शुरुआत से ही SRH के बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाया और Royal Challengers Bengaluru के गेंदबाजों पर लगातार हमला बोला।
अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 56 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने पारी को और खतरनाक बना दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हुई, जिसने RCB की गेंदबाजी की लय पूरी तरह बिगाड़ दी।
ईशान किशन ने 46 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं हेनरिक क्लासेन ने सिर्फ 24 गेंदों में 51 रन ठोकते हुए SRH की रन गति को लगातार ऊपर बनाए रखा। क्लासेन ने अपनी पारी में 5 छक्के जड़े। आखिरी ओवरों में नितीश कुमार रेड्डी ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 12 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के शामिल रहे। अंतिम पांच ओवरों में SRH ने 66 रन बटोरकर मैच पर मजबूत पकड़ बना ली।
RCB की ओर से रसिख सलाम डार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट लिए। हालांकि बाकी गेंदबाज SRH के बल्लेबाजों को रोकने में संघर्ष करते नजर आए। भुवनेश्वर कुमार ने भी 4 ओवर में 51 रन खर्च किए। अब RCB के सामने जीत के लिए 256 रन का विशाल लक्ष्य है। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
Next Story