भारत

IPL 2026 RCB VS LSG : बारिश ने रोका फिर मैच

SHIDDHANT
7 May 2026 9:29 PM IST
IPL 2026 RCB VS LSG : बारिश ने रोका फिर मैच
x
मैच
Delhi दिल्ली: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मिचेल मार्श ने शानदार शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मार्श ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 14 ओवर में LSG का स्कोर 145/1 तक पहुंचा दिया। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड के ओवर में चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया और फिर छक्का जड़कर दबाव बढ़ाया। हालांकि मार्श की तूफानी पारी के बीच एक बार फिर बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण मैच रोकना पड़ा। लगातार हो रही बारिश से खिलाड़ियों को मैदान छोड़ना पड़ा और कवर्स मैदान पर ला दिए गए।
Next Story