
x
शमी के दो झटकों के बाद PBKS की वापसी
Delhi दिल्ली: आईपीएल मुकाबले में 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने तेज शुरुआत की है। 5 ओवर के अंदर टीम ने 2 विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। हालांकि मोहम्मद शमी ने शुरुआती झटके देकर लखनऊ सुपर जायंट्स को मैच में बढ़त दिलाने की कोशिश की। पहले ही ओवर में प्रियांश आर्य बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कूपर कॉनॉली ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में 18 रन बनाए, लेकिन शमी ने उन्हें बोल्ड कर पंजाब को दूसरा झटका दिया। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बटोरे। उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में 17 रन बनाते हुए चार चौके लगाए। दूसरी ओर प्रभसिमरन सिंह भी तेजी से रन जुटा रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 32 रन की साझेदारी हो चुकी है।
लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने शुरुआती दो ओवर में दो विकेट लेकर पंजाब को दबाव में डालने की कोशिश की। हालांकि बाद के ओवरों में पंजाब के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरकर रनरेट को मजबूत बनाए रखा। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए थे। जोश इंग्लिस ने 72 रन और अब्दुल समद ने 37 रन की तेज पारी खेली थी। अब मुकाबला पूरी तरह रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है।
Next Story





