
x
IPL 2026 में धर्मशाला का लेजर लाइट शो बना आकर्षण का केंद्र
Delhi दिल्ली: Himachal Pradesh Cricket Association Stadium में खेले गए IPL 2026 के बड़े मुकाबले में क्रिकेट के साथ मनोरंजन और देशभक्ति का शानदार संगम देखने को मिला। गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच मुकाबले के दौरान मिड-इनिंग्स शो ने पूरे स्टेडियम को रोशनी से जगमगा दिया।
क्या जबरजस्त show चल रहा है Dharamsala में...
— Samsul Hasan (@khan_sahil80786) May 26, 2026
A Violin duet followed by आ laser show🔥🔥#RCBvsGT #GTvsRCB pic.twitter.com/A1qg887BiZ
पहाड़ों के बीच बसे धर्मशाला के इस खूबसूरत स्टेडियम का नजारा दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को मंत्रमुग्ध कर गया। स्टेडियम में पहले शानदार वायलिन डुएट प्रस्तुति हुई, जिसने माहौल को बेहद खास बना दिया। इसके बाद लेजर लाइट शो शुरू हुआ और पूरा मैदान रंग-बिरंगी रोशनी से चमक उठा।
The mid-innings show lights up Dharamshala as Qualifier 1 gets even more glamorous under the lights! ✨🏟️📸#IPL2026 #RCBvGT #Sportskeeda pic.twitter.com/ufNblLeUTu
— Sportskeeda (@Sportskeeda) May 26, 2026
जैसे ही ‘वंदे मातरम’ की धुन बजनी शुरू हुई, हजारों दर्शकों ने एक साथ गीत गाकर पूरे स्टेडियम को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। मोबाइल फ्लैशलाइट और लेजर इफेक्ट्स के बीच यह पल बेहद भावुक और यादगार बन गया। सोशल मीडिया पर भी इस लाइट शो के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
धर्मशाला स्टेडियम अपने प्राकृतिक सौंदर्य और शानदार माहौल के लिए पहले ही दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन इस बार का लाइट और साउंड शो क्रिकेट फैंस के लिए एक अलग अनुभव बन गया। मैच के रोमांच के बीच इस प्रस्तुति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
Next Story





