भारत

IPL 2026 : दिल्ली ने Kolkata को दिया 204 का टारगेट

SHIDDHANT
24 May 2026 9:35 PM IST
IPL 2026 : दिल्ली ने Kolkata को दिया 204 का टारगेट
x
मैच
Delhi दिल्ली: आईपीएल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की ओर से KL Rahul ने तेज शुरुआत देते हुए 30 गेंदों में 60 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
मध्यक्रम में David Miller ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 19 गेंदों में 28 रन बनाए। उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार बड़े शॉट लगाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। Ashutosh Sharma ने अंत में 11 गेंदों पर 18 रन बनाकर तेजी से रन जोड़े।
दिल्ली की टीम ने आखिरी 5 ओवर में 63 रन बटोरे, जिससे कोलकाता के गेंदबाज दबाव में नजर आए। हालांकि आखिरी ओवर में Saurabh Dubey ने वापसी करते हुए David Miller का विकेट हासिल किया। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए और दिल्ली को खुलकर रन बनाने से कुछ हद तक रोका।
कोलकाता की ओर से Sunil Narine और Saurabh Dubey को 2-2 विकेट मिले, जबकि बाकी गेंदबाज महंगे साबित हुए। Kartik Tyagi ने 4 ओवर में 55 रन लुटाए। अब कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए 204 रन का लक्ष्य है। बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जा रही पिच पर मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।
Next Story