भारत

IPL 2025: पंड्या पर बैन, MI ने किया नए कप्तान का ऐलान

Shantanu Roy
19 March 2025 4:17 PM IST
IPL 2025: पंड्या पर बैन, MI ने किया नए कप्तान का ऐलान
x
IPL 2025: 22 मार्च से IPL के 18वें सीजन की शुरूआत होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला KKR और RCB के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाना है। वहीं, मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 23 मार्च को CSK के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला चेन्नई में होगा। टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने ओपनिंग मैच के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। बता दें कि टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या पर एक मैच का बैन लगा है। बैन के चलते वह अपना पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने अपने ओपनिंग मैच के लिए हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी है। बता दें कि पंड्या पर यह बैन पिछले सीजन में स्लो ओवर रेट के कारण लगा था। इसे इस सीजन के मुंबई टीम के पहले मैच में लाकू किया गया है। हालांकि अगले मुकाबले में पंड्या एक बार फिर से टीम की कमान संभाल लेंगे। सूर्यकुमार यादव को टीम की कप्तानी सौंपने की जानकारी भी खुद पंड्या ने दी है।
Next Story