भारत

सिर चढ़कर बोल रहा आईफोन 15 का खुमार, मोबाइल शॉप में मारपीट

jantaserishta.com
23 Sept 2023 4:44 PM IST
सिर चढ़कर बोल रहा आईफोन 15 का खुमार, मोबाइल शॉप में मारपीट
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली:राजधानी दिल्ली में आईफोन 15 के चलते जमकर बवाल देखा गया। जहां मोबाइल शॉप के कर्मचारियों और कस्टमर्स के बीच हाथापाई हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस झड़प में दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे चले। पुलिस ने इस विवाद के बाद एक्शन मोड में आ गई है।

दिल्ली के कमला नगर इलाके में iPhone 15 की आपूर्ति में कथित देरी के बाद ग्राहकों और मोबाइल दुकान के कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मोबाइल शॉप पर दुकान के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच बवाल इस कदर बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। इस वायरल वीडियो की पुष्टि खुद दिल्ली पुलिस ने की है। दिल्ली पुलिस ने इस विवाद के बाद ग्राहकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story