भारत
टाटा स्टील के इंडिया सेल्स प्रमुख की हत्या में शामिल 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक मारा गया था
jantaserishta.com
18 May 2024 10:03 AM IST

x
युवक रुकने की बजाय भागने लगा।
गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस और बदमाश के बीच बीती देर रात हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया। वह 3 मई को शालीमार गार्डन में टाटा स्टील के एक ब्रांड के इंडिया सेल्स प्रमुख की हत्या में शामिल था। उस मामले में उसका दूसरा साथी 10 मई को मुठभेड़ में मारा गया था।
पुलिस ने बताया कि थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक अवैध हथियार और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। डीसीपी ट्रांस हिंडन ने बताया है की 17-18 मई की रात पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कौशांबी इलाके में एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया।
युवक रुकने की बजाय भागने लगा। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आमिर घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी के साथ 3 मई को विनय त्यागी की हत्या और लूट के मामले में शामिल था।
त्यागी टाटा स्टील के ब्रांड टाटा प्रवेश के इंडिया सेल्स प्रमुख के पद पर थे। कंपनी इस ब्रांड के तहत घरों के लिए तैयार खिड़कियां और दरवाजे बनाती है।
इससे पहले गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में 10 मई को पुलिस और दो बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ में त्यागी की हत्या में शामिल एक बदमाश को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। मारे गए आरोपी का नाम अक्की उर्फ दक्ष, निवासी सीलमपुर था।
गौरतलब है की गाजियाबाद के राजेंद्र नगर इलाके में रहने वाले विनय त्यागी 3 मई की रात जब 11 बजे तक अपने घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। सुबह तीन बजे के आसपास घर से तीन किलोमीटर दूर सड़क के किनारे उनका शव मिला था। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला था कि विनय त्यागी का लैपटॉप, मोबाइल और पर्स गायब है। जिसके बाद बदमाशों की तलाश की जा रही थी।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसमुठभेड़हत्याGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceEncounterMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





