Ram Mandir: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए संतों को भेजा गया निमंत्रण, सामने आया वीडियो

अयोध्या: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रण बांटने का काम श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से शुरू कर दिया गया है। डाक विभाग की तरफ से अयोध्या के प्रमुख साधु संतों को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है।
आमंत्रण पत्र राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की तरफ से भेजा जा रहा है। जिसमें 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शामिल होने के लिए निवेदन किया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लगभग 6000 से ज्यादा लोगों को आमंत्रण पत्र पूरे देश में भेजा जा रहा है। जिनमें से 4000 साधु संतों को यह आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। आमंत्रण भेजने की प्रक्रिया अभी से ही शुरू हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से यह तय किया गया है कि कौन सी चीज राम मंदिर में नहीं जाएगी, इसका विशेष ध्यान रखें। मोबाइल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही बड़े संतों से भी आग्रह किया गया है कि छत्र चमर और ठाकुर जी साथ में नहीं जाएंगे। सुरक्षा गार्ड भी प्रवेश नहीं कर सकेगा।
उन्होंने बताया कि लोगों से अपील की जा रही उस दिन लोग आपने घरों में दीपक जलाएं। इसके साथ समारोह का लाइव प्रसारण भी देखें। 11 बजे से प्रवेश के बाद 2 बजे तक परिसर में रहना होगा।
VIDEO | The process of distributing invitation letters for the consecration ceremony of ‘Ram Lalla’ in Ayodhya has started.
Ayodhya Ram Temple consecration ceremony is scheduled to take place on January 22, 2024.#AyodhyaRamTemple pic.twitter.com/fD83VYl54X
— Press Trust of India (@PTI_News) December 2, 2023
ज्ञात हो कि आमंत्रण पत्र में अपील की जा रही है कि लंबे संघर्ष के बाद राममंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। पौष शुक्ल द्वादशी 22 जनवरी को रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर के गर्भगृह में की जाएगी। प्रबल इच्छा है कि अयोध्या में उपस्थित रहकर आप इस महान अवसर के साक्षी बनें।
संतों से अपील की जा रही है कि 21 जनवरी के पूर्व अयोध्या आने की योजना बनाएं। विलंब से आने पर परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। 23 जनवरी तक अयोध्या में रहने का आग्रह भी ट्रस्ट कर रहा है।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी और श्री @Gen_VKSingh जी के साथ मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज पावन भूमि श्री अयोध्या जी में श्री राम जन्मभूमि पर रघुकुल नंदन प्रभु श्री राम के निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/MwIrWUsgBv
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) December 2, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






