
x
सांकेतिक तस्वीर (AI)
दस्तावेज जब्त किए
Delhi दिल्ली: पश्चिम बंगाल में रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर बड़ी संख्या में पहचान संबंधी दस्तावेज मिलने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बीरभूम जिले में खेत से दर्जनों EPIC वोटर कार्ड बरामद हुए, जबकि बिधाननगर में एक तृणमूल कांग्रेस कार्यालय से 100 से अधिक आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है।
Bidhannagar के बसंती देवी कॉलोनी स्थित तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय कार्यालय से पुलिस ने छापेमारी के दौरान आधार कार्ड, पैन कार्ड और जमीन से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए। इन दस्तावेजों की बड़ी संख्या मिलने के बाद इलाके में राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।
इसी तरह की एक अन्य घटना Birbhum district के नानूर ब्लॉक के किरनाहर इलाके में सामने आई, जहां एक खेत में बड़ी संख्या में वोटर आईडी कार्ड बिखरे पड़े मिले। यह स्थान एक पूर्व बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के घर के पास बताया जा रहा है, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में दस्तावेजों के स्रोत और इनके वहां पहुंचने के कारणों की जांच की जा रही है।
घटनाओं के सामने आने के बाद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। विपक्ष ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, जबकि प्रशासन ने कहा है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। यह घटनाएं राज्य में चुनावी प्रक्रिया और दस्तावेजों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।
Next Story





