भारत

जांच जारी: बच्ची को स्कूल से निकाला, जानें वजह

jantaserishta.com
31 Aug 2022 12:17 PM IST
जांच जारी: बच्ची को स्कूल से निकाला, जानें वजह
x
बुधवार को कमेटी अपनी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपेगी।
अलीगढ़: अलीगढ़ में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को हिजाब न पहनने के कारण उसे इस्लामिक मिशन स्कूल से निष्कासित करने की शिकायत दर्ज कराई गई। उसे हिंदी भी नहीं पढ़ाई जा रही थी। मामले में मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित टीम जांच को पहुंची। जहां उन्होंने दोनों पक्षो के बयान दर्ज किए। बुधवार को कमेटी अपनी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपेगी।
इस्लामिक स्कूल प्रकरण में बीएसए द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी और एबीएसए जवां को कमेटी बनाकर जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। मंगलवार को कमेटी की टीम स्कूल पहुंची और अपनी जांच शुरू की। जांच कमेटी के अनुसार बच्ची का नाम स्कूल से नहीं काटा गया। बच्ची अभी इस स्कूल की छात्रा है। वहीं परिजन अब बच्ची को स्कूल में नहीं पढ़ाना चाहते हैं। परिजनों ने मांग की है कि बच्ची की पूरी फीस, यूनिफॉर्म का पैसा, कॉपी किताब का पैसा स्कूल रिफंड करे। जिस पर स्कूल प्रबंधन उनकी शर्तों को मानने के लिए तैयार है। बुधवार को अंतिम कार्रवाई होने के बाद जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपेगी। जिसके बाद फाइनल रिपोर्ट जिलाधिकारी को पेश की जाएगी।
गौरतलब है कि सोमवार को शिकायतकर्ता मो. आमिर ने स्कूल में हिंदी नहीं पढ़ाने, राष्ट्रगान नहीं की शिकायत की थी। बच्ची के पिता मो. आमिर ने डीएम इंद्रविक्रम सिंह को दिए शिकायत पत्र में बताया है कि बच्ची अभी तक हिन्दी के शब्दों को नहीं पहचान पाती है। जब बच्ची से उन्होंने जानकारी ली तो उसने बताया कि स्कूल में सिर्फ उर्दू ही पढ़ाई जाता है। बाद में प्रबंधन से बहस भी हुई और शिक्षकों ने बच्ची को स्कूल से निकालने की हिदायत दी थी। अब स्कूल प्रशासन ने नर्सरी क्लास की बच्ची को स्कूल से निकाल दिया।जिसपर जिलाधिकारी ने बीएसए को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story