भारत
6 दिन चली जांच: कई टन फाइलें और 120 हार्ड डिस्क जब्त, 1500 करोड़ की गड़बड़ी मिली
jantaserishta.com
27 Feb 2023 9:30 AM IST

x
इनकम टैक्स का एक्शन.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के यूफ्लेक्स कंपनी में चल रही जांच 144 घंटे (6 दिन) बाद थम चुकी है। इस जांच में कई टन दस्तावेज, 120 कंप्यूटर हार्ड डिस्क और 50 डायरिया बरामद हुई हैं। जिन्हें कब्जे में लिया गया है। इन दस्तावेज में बोगस लेन-देन से जुड़े सबूत जुटाए गए हैं। आयकर विभाग की टीम में मंगलवार सुबह देश के 8 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। 6 दिनों से चल रही जांच के दौरान आयकर विभाग ने करीब 15 सौ करोड़ रुपए की गड़बड़ी पकड़ी है। जबकि 1000 करोड रुपए के बोगस ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज जांच के घेरे में है। आयकर विभाग की जांच के दौरान 60 से अधिक शेल कंपनियों की जानकारी मिली है। इनके जरिए ही 1000 करोड़ रुपए से अधिक की रकम को इधर से उधर किया गया है। जांच के दौरान 8 ऐसे निम्न तबके के परिवार मिले हैं, जिनके नाम पर शेल कंपनी खोलकर करोड़ों रुपए इधर से उधर किए गए हैं।
आयकर विभाग की टीम ने कंपनी और उसके अधिकारियों से जुड़े अलग-अलग शहरों के 28 लॉकरों को सील कर दिया है। हालांकि अभी इन्हें खोला नहीं गया है। विभाग की टीम इस पूरी कार्रवाई के दौरान 3 करोड़ से अधिक की नगद राशि जब्त की है। आयकर विभाग की कार्रवाई को अंजाम देने के लिए 900 से अधिक कर्मचारी अधिकारियों की टीम को लगाया गया था। फिलहाल अधिकारियों ने रविवार देर रात सभी परिसर में जांच कर टीम वापस आने की बात कही है।
Tagsनोएडायूफ्लेक्स कंपनीआयकर विभागआयकर विभाग छापाNoidaUflex CompanyIncome Tax DepartmentIncome Tax Department Raid
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





