भारत
जांच और अभियोजन शासन के स्तंभ हैं: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय
jantaserishta.com
5 Jan 2023 4:51 PM IST

x
जयपुर (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह राज्य मंत्री (एमओएस) नित्यानंद राय ने गुरुवार को कहा कि जांच और अभियोजन शासन के स्तंभ हैं। इसलिए कानून का राज स्थापित करने के लिए जांच और अभियोजन पर जोर देना जरूरी है। नित्यानंद राय ने जांच एजेंसियों के प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में राय ने कहा कि पुलिस को सशक्त बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक और आपसी समन्वय महत्वपूर्ण है। अपराध की बदलती प्रकृति के साथ पुलिस के लिए लेटेस्ट तकनीकों का उपयोग जरूरी हो गया है। मंत्री ने कहा कि पुलिस देश में शांति और सद्भाव की रखवाली भी करती है।
इसके अलावा मंत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति में पुलिस को बौद्धिक, शारीरिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत करना और उसे एक स्मार्ट बल में बदलना समय की मांग है। भारत सरकार पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए लगातार कोशिश कर रही है। सरकार ने पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए 2021 से 2026 के बीच 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की अम्ब्रेला योजना को जारी रखने की मंजूरी दी थी।
हमारे दैनिक जीवन में पुलिस का एक्टिव योगदान हमारे जीवन को आरामदायक बनाता है। कोविड-19 के दौरान पुलिस द्वारा किए गए कार्यों ने लोगों के बीच उनकी सकारात्मक छवि बनाई है। राय ने कहा कि रासायनिक और जैविक आपदाओं से निपटने के लिए पुलिस को तैयार करना जरूरी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





