भारत

महिला टीचर से नजदीकियां, फिर बेरहमी से हत्या...स्कूल प्रबंधक की खौफनाक करतूत

jantaserishta.com
4 Nov 2026 8:16 AM IST
महिला टीचर से नजदीकियां, फिर बेरहमी से हत्या...स्कूल प्रबंधक की खौफनाक करतूत
x
लाश रख दिनभर घूमता रहा.
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में महिला टीचर रानी विश्वकर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में स्कूल प्रबंधक विजय निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी और महिला टीचर के बीच नजदीकी संबंध थे. विजय पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं. रानी उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपनी कार की डिक्की में रखा और पूरे दिन आसपास के इलाकों में घूमता रहा. शाम होने पर उसने देवरिया के रुद्रपुर इलाके में एक स्कूल के पास शव फेंक दिया और फरार हो गया.
मृतका रानी विश्वकर्मा गोरखपुर जिले के झंगहा थाना इलाके के खुरुहरी गांव की रहने वाली थी. वह चौरी-चौरा क्षेत्र के नई बाजार स्थित वीएन सेंट्रल एकेडमी में टीचर थी. इसी स्कूल का मैनेजर विजय निषाद देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र का निवासी है.
पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच नजदीकी संबंध बन गए थे. विजय पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं. रानी उससे शादी करना चाहती थी और लगातार इस बात का दबाव बना रही थी. पुलिस का दावा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था.
पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे रानी स्कूल पहुंची थी. वहां उसने एक बार फिर विजय से शादी की बात की. आरोपी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी. इसके बाद सुबह करीब 9:15 बजे विजय अपनी कार से रानी को लेकर मीठा बेल गांव के बाहर सुनसान कच्चे रास्ते पर पहुंचा. पुलिस का कहना है कि वहां कार की बीच वाली सीट पर उसने रानी का गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को कार की डिक्की में रखकर ढक दिया.
पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी शाम होने का इंतजार करता रहा और शव को कार में रखकर दिनभर इधर-उधर घूमता रहा. वह चौरी-चौरा की तरफ भी गया था. रास्ते में बनकट और बैरागी के बीच उसने रानी का मोबाइल तोड़कर फेंक दिया और उसका एटीएम कार्ड भी फेंक दिया.
शाम होने पर आरोपी ने रुद्रपुर में श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के पास शव फेंक दिया और मौके से फरार हो गया. अगले दिन पुलिस ने शव की पहचान रानी विश्वकर्मा के रूप में की. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए विजय निषाद को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में हत्या से जुड़ी घटनाओं का खुलासा हुआ. फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है. मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story