भारत
अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 3 शातिर चोर गिरफ्तार
jantaserishta.com
5 Oct 2023 12:47 PM IST

x
चोरी के बाद गैंग बाइक सस्ते दामों में बेचकर पैसा कमाता है।
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की बालैनी थाना पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों के गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6 चोरी की बाइक, एक तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस ने रितिक पुत्र प्रदीप, शनी पुत्र राजकुमार और रितिक पुत्र मुकेश को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का सरगना रितिक है। शनी और रितिक गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। अभियुक्तगण रेकी करके दो पहिया वाहनों को मास्टर चाबी से लॉक खोलकर चोरी करते थे। चोरी के बाद गैंग बाइक सस्ते दामों में बेचकर पैसा कमाता है।
पूछताछ में गैंग ने बताया है कि मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर और बागपत से दो पहिया वाहनों की चोरी की है। इनके खिलाफ बालैनी थाने में चोरी के कई मामले भी दर्ज हैं।
Tagsबागपतबागपत पुलिसअन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंगवाहन चोरचोरBaghpatBaghpat PoliceInterstate Vehicle Thieves GangVehicle ThievesThieves
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





