भारत

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 9 वाहन बरामद, जानें मामला

jantaserishta.com
15 Nov 2022 6:18 PM IST
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 9 वाहन बरामद, जानें मामला
x
यह दोनों बड़े ही शातिर किस्म के वाहन चोर हैं.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा की बादलपुर थाना पुलिस ने 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इन वाहन चोरों के कब्जे से पुलिस ने 9 चोरी की मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। यह दोनों बड़े ही शातिर किस्म के वाहन चोर हैं, जो मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद बुलंदशहर, अलीगढ़ में उन्हें कम दामों में बेच दिया करते थे। पकड़े गए चोरों की पहचान प्रदीप और गौरव के रूप में हुई। यह दोनों ही अंतरराज्यीय वाहन चोर हैं । नोएडा, गाजियाबाद में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे।
पुलिस छपरौला के पास चेकिंग कर रही थी तभी एक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोक कर जांच की तो मोटरसाइकिल चोरी की निकली। इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस पकड़ कर थाने ले आई और गहनता से पूछताछ की। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके कब्जे से 9 चोरी की मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story