भारत

टायर चोर गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार

jantaserishta.com
7 April 2023 8:57 AM IST
टायर चोर गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार
x
2 फर्जी नम्बर प्लेट बरामद किया गया है.
नोएडा (आईएएनएस)| थाना सेक्टर 20 पुलिस ने जयपुरिया मार्केट पर चेकिंग के दौरान सेक्टरों/कालोनियों में खडी नई कारों के व्हील चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय व्हील चोर गिरोह के 4 शातिर चोर (1) राजू गुर्जर, (2) ललित माथुर (3) मनीष सिंह बिष्ट (4) चन्द्र भूषण उर्फ शम्भू को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से विभिन्न गाडियों से चोरी के 30 अलॉय व्हील टायर व घटना में इस्तेमाल एक कार व्हील चोरी करने के उपकरण, 2 फर्जी नम्बर प्लेट बरामद किया गया है।
यह अन्तर्राज्यीय टायर चोरों का गिरोह है, जिसका मास्टर माइंड राजू गुर्जर है। यह गिरोह दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र गाजियाबाद व नोएडा मे सेक्टरों/कालोनियों में खडी कारों के व्हील चोरी करने का अपराध करीब 8 साल से कर रहे है। गैंग सरगना राजू गुर्जर के विरूद्ध दिल्ली में कार व्हील चोरी करने के करीब 32 मामले दर्ज हैं। यह गिरोह अपनी कार में सवार होकर दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र गाजियाबाद नोएडा में आवासीय सेक्टरों/कालोनियों में रात्रि के समय भ्रमण कर रैकी करते हैं कि कहां पर नए मॉडल की गाडियां असुरक्षित स्थानों पर खडी है। ऐसी गाडियों को चिन्हित कर बहुत तेजी के साथ गाडी के नीचे जैक लगाकर पांच मिनट के अन्दर ही व्हील खोल कर अपनी गाड़ी में लादकर फरार हो जाते हैं।
यह गैंग सेक्टरों/कालोनियों में भ्रमण करने से पूर्व अपनी कार पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा लेते हैं तथा एक अपराध में प्रयुक्त की गई फर्जी नम्बर प्लेट को अगले दिन अपराध करने में प्रयोग नहीं करते हैं, अगले अपराध के लिए नई फर्जी नम्बर प्लेट लगाते हैं। यह शातिर अपराधी चोरी किए गए कार व्हील को एक सुरक्षित स्थान पर एकत्रित करते रहते हैं तथा दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा में टैक्सी स्टैन्ड पर आने वाले टैक्सी चालकों व कार मार्केट में आने वाले ग्राहकों से सम्पर्क कर उन्हें एक व्हील 5000-10000 रुपए की कीमत में बेच देते हैं। यह गिरोह टैक्सी स्टैन्ड व कार मार्किट में भ्रमण कर ग्राहकों से डिमान्ड की जानकारी करते रहते हैं और इसी डिमान्ड के अनुसार रैकी कर कारों के व्हील चोरी करते हैं। यह गैंग अब तक की पूछताछ के अनुसार दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा में करीब 150 घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story