भारत

अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 6 लाख की अवैध शराब बरामद, VIDEO

jantaserishta.com
1 May 2023 9:32 AM IST
अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 6 लाख की अवैध शराब बरामद, VIDEO
x
संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
मुजफ्फरनगर (आईएएनएस)| यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के थाना शाहपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर दीपक को बसी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक टाटा मैजिक (छोटा हाथी), हरियाणा मार्का की 75 पेटी प्रतिबन्धित/अवैध शराब (कीमत करीब 6 लाख) बरामद किया है। पुलिस द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार शराब तस्कर ने बताया कि हम लोग यह शराब हरियाणा से सस्ते दामों में खरीद कर आगामी नगर निकाय निर्वाचन में जनपद मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर व आसपास के जिलों में महंगे दामों में बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित करना चाहते थे।
बुढ़ाना क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय गौतम ने बताया कि शराब तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से हरियाणा मार्का की 75 पेटी अवैध शराब पाई गई। इसकी कीमत करीब 6 लाख है।
अधिकारी ने कहा कि, आरोपी के खिलाफ शाहपुर थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story